धनबाद लोकसभा सीट से महेश कुमार शर्मा ने किया दावेदारी

Politics

धनबाद। धनबाद लोकसभा सीट को लेकर जहां एक दर्जन नेताओं ने दावेदारी पेश की। जिसमे दो पूर्व मंत्री के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। धनबाद लोकसभा सीट को लेकर फिलहाल कांग्रेस ने नाम की घोषणा नही की है। वहीं धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने को लेकर महेश कुमार शर्मा ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
महेश कुमार शर्मा ने धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लडने की अपनी इच्छा जाहिर की है और इसके लिए शीर्ष नेतृत्व कर समक्ष अपनी इच्छा जताने के साथ जीत का दावा भी किया है।
महेश कुमार शर्मा ने कहा कि धनबाद में पिछले चार दशक से भाजपा सत्ता में रही है। महज एक कार्यकाल कांग्रेस को मिला था। पिछले पंद्रह साल से भाजपा सत्ता में रही। लेकिन धनबाद का विकास नहीं हुआ। देश को कोयला देकर रौशन करने वाला धनबाद आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है और इसका एकमात्र कारण लुंजपुंज नेतृत्व है। धनबाद का विकास मजबूत इरादों के साथ ही किया जा सकता है और इसके लिए अगर कांग्रेस पार्टी ने भरोसा जताते हुए आश्वस्त किया है। जल्द ही प्रत्याशी के तौर पर नाम की घोषणा होगी। मुझे उम्मीद है कि धनबाद के आम जनता का प्यार और भरपूर समर्थन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *