भूली। भूली के आजाद नगर में सौभाग्य स्वयं सहायता समूह के सौजन्य से होली के पावन पर्व के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
होली मिलन समारोह में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली कि बधाई दी। होली मिलन समारोह में होली के गीतों पर महिलाएं झूमती नाचती रहीं।
सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्राची विश्वकर्मा ने होली की शुभकामना देते हुए कहा कि होली रंगों और भाईचारा का पर्व है। इसे हमारी लोक संस्कृति के हिसाब से मनाना चाहिए। आज महिलाओं के संग होली मनाया गया। होली के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को होली कि बहुत बहुत बधाई।

कोमल देवी ने कहा कि होली सौहार्द का पर्व है। परिवार के सदस्यों के साथ और अपने मित्रों के साथ रंगों का पर्व होली को धूमधाम से मनाए। सभी के जीवन में सुख समृद्धि और खुशियां आए ऐसी कामना करती हूं।
होली मिलन समारोह में अनिता शर्मा, रीता देवी, गुड़िया देवी, सुषमा देवी, रेखा देवी, कविता देवी, लक्ष्मी देवी, कुमारी अनिता, रीना देवी आदि शामिल थी।