@ विजय कुमार
कतरास। कतरास के तेतुलमारी के शक्ति चौक पर 28 नवंबर को 48 वां शहादत दिवस पर शहीद शक्तिनाथ महतो की नई प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। 28 नवंबर को शहीद शक्तिनाथ महतो के पुण्यतिथि मनाने को लेकर शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति के सचिव शिवप्रसाद महतो और समिति सदस्यों ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर जानकारी साझा की।
शिवप्रसाद महतो ने कहा कि शहीद शक्तिनाथ महतो के 48 वां पुण्यतिथि पर शक्ति चौक पर नई प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। जिसमें एन सी सी के छात्र शहीद शक्तिनाथ महतो को सलामी देंगे। छात्रों के बीच पाठ्य सामग्री का विवरण किया जाएगा। कार्यक्रम में भव्य भंडारा होगा और इस कार्यक्रम में धनबाद और आसपास के गणमान्य लोग भाग लेंगे।
प्रेसवार्ता में दयानंद महतो, प्रफुल्ल मंडल, घलटू त्रिगुणाईत, प्रेमचंद महतो,बैजनाथ महतो, बिमल महतो, हूबलाल महतो, नयन रवानी, लखन महतो आदि मौजूद थे।

