हर व्यक्ति का गौरव है संविधान दिवस – लक्ष्मी देवी

Local


भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर 2 में नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी के आवासीय कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि 26 नवम्बर संविधान स्वीकृति का 77 वाँ दिवस है । संविधान दिवस भारत के हर व्यक्ति का गौरव है। हमारा संविधान देश के हर व्यक्ति को बिना जाति धर्म, लिंग आयु भेद के समान अधिकार देता है। हमारा संविधान हर व्यक्ति को मौलिक अधिकार देता है जिसके माध्यम से हर व्यक्ति को सम्मान जनक जीवन जीने का अधिकार देता है। बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से दलितों पिछड़ों वंचितों को अधिकार दिया। हमें बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के विचारों पर चलने और शिक्षा को हथियार बनाने का आग्रह किया।
मौके पर बबीता सिंह, कांति देवी, कुसुम देवी, गंगा देवी, लालती देवी, मनोरमा देवी, संध्या देवी, सीता देवी, नीलम कुमारी, देवती देवी, पूनम देवी, मुनेश्वरी देवी, राधिका देवी, शारदा देवी, ममता देवी, पूनम सिंह आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *