भूली। भूली बी ब्लॉक स्थित पतंजलि योग केंद्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में योग प्रशिक्षक मंजीत सिंह बतौर अतिथि शामिल हुए। जहां फूल माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। होली के गीत पर गुलाल लगाकर होली की एक दूसरे को बधाई दी।

रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने मौके पर कहा कि होली हमारी संस्कृति का हिस्सा है और होली का पावन पर्व सत्य का प्रतीक है। होली का पर्व सभी के लिए रंगों सा खुशियां जीवन में भर दे। समस्त देशवासियों को होली की ढेरों बधाई।
बतौर मुख्य अतिथि मंजीत सिंह ने कहा कि योग जिस तरह शरीर को संतुलित रखता है वैसे ही हमारे धार्मिक पर्व हमारे संस्कृति को जीवंत रखता है। समस्त देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं।

होली मिलन समारोह में डॉ बालेश्वर प्रसार कुशवाहा, भीम सिंह, अशोक गुप्ता, कैलाश गुप्ता, जगदीश प्रसाद राव, राजेंद्र महतो, प्रमोद पासवान, मनमोहन सिंह, गुरुचरण सिंह, नील कांत नंदन सिन्हा, मानस रंजन पाल, राणा दत्ता, रवि सिंह, ऋषभ राज कश्यप, आभा केथारिन तिर्की, बिंदिया देवी, रीना देवी, पुनम देवी, हेमा सिंह, प्रभा देवी, संजिता देवी, सुनीता देवी, पिंकी देवी, रीना कुमारी, बहादुर महतो, राम सिंह, बी के सिंह, कविता कुमारी, सुमन कुमारी, प्रीति देवी, काजल कुमारी आदि उपस्थित थीं।