वार्ड 17 में विकास की गति होगी तेज – जितेंद्र कुमार
भूली। धनबाद विधायक राज सिंहा ने उपायुक्त आदित्य रंजन से शनिवार को मुलाकात की और धनबाद में विभिन्न विकास कार्य को लेकर मंत्रणा की। धनबाद विधायक राज सिंहा के उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात को लेकर समाजसेवी जितेंद्र कुमार ने बताया कि धनबाद में विकास कार्य को लेकर धनबाद विधायक राज सिंहा की मुलाकात उपायुक्त आदित्य रंजन ने कई मायनों महत्वपूर्ण है।
जितेंद्र कुमार ने बताया कि धनबाद नगर निगम के वार्ड 17 अंतर्गत करीब 15 किलोमीटर की विभिन्न सड़कों की मांग धनबाद विधायक राज सिंहा से किया था। जिस पर राज सिंहा ने कार्य का भरोसा दिया था और शनिवार को भूली के वार्ड 17 के साथ धनबाद के अन्य क्षेत्रों के विकास कार्य को लेकर वार्ता हुई।
जितेंद्र कुमार ने कहा कि वार्ड 17 के विकास कार्यों के लिए सतत प्रयत्नशील हैं और आने वाले समय में विकास की गति और तेज होगी।

