झारखंड को सरकारी संरक्षण में लुटा जा रहा है – सुदेश महतो

Local

आजसू कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन

रजनी रवानी और प्रदीप महतो ने थामा आजसू का हाथ

गिरिडीह सांसद ने उठाया विस्थापन का मुद्दा कहा आंदोलन होगा

बाघमारा। कतरास रेलवे स्टेशन रोड में आजसू पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जे एल के एम पार्टी को छोड़ कर रजनी रवानी और प्रदीप महतो अपने समर्थकों के साथ आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के मौजूदगी में आजसू में शामिल हुई।
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा है रजनी रवानी और प्रदीप महतो ऊर्जावान नेता हैं और धनबाद में इनके नेतृत्व में पार्टी सक्रियता के साथ काम करेगी। चंद्रप्रकाश चौधरी ने बीसीसीएल क्षेत्र में विस्थापन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि धनबाद में जहां भी बीसीसीएल कोयला खनन कर रही है वहां विस्थापन की समस्या है। मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। आजसू पार्टी के कार्यकर्ता विस्थापन के मुद्दे पर पूरी ताग़त के साथ आंदोलन करेंगे।
वहीं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि जब झारखंड विहार से अलग राज्य बना तो लोग बोलते थे बिहार का क्या होगा ? लेकिन बिहार ने तेजी से आर्थिक क्षेत्र में विकास किया और झारखंड सभी खनिज संपदा के होते हुए पिछड़ गया। झारखंड में सरकारी संरक्षण में लुट को लेकर कहा कि धनबाद में कोयला की लूट को लेकर बाबूलाल मरांडी जी ने बड़ा बयान दिया है। बिना सरकारी संरक्षण के कोयला का अवैध कारोबार संभव नहीं है। झारखंड की वर्तमान सरकार झारखंड को लूटने में संलिप्त है। और झारखंड सरकार युवाओं को धोखा दे रही है।
आजसू पार्टी में शामिल होने वाली नेत्री रजनी रवानी ने कहा कि राजनीति में वैचारिक शुद्धता की जरूरत होती है जिससे आम लोगों के लिए कार्य किया जा सके। आजसू जल जंगल जमीन के मुद्दे पर कार्य करती है और झारखंड के विकास का मॉडल रखती है। आजसू पार्टी में कार्य करना हमारे लिए गौरवपूर्ण समय होगा।
प्रदीप महतो ने कहा कि बाघमारा में जल्द ही विस्थापन की समस्या पर बड़ा आंदोलन होगा। मजदूरों के शोषण प्रदूषण और लुट के खिलाफ जन आंदोलन को खड़ा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *