असत्य की होलिका जली

Local

भूली। होली पर्व को लेकर रविवार को होलिका दहन किया गया। शहर के कई स्थानों पर होलिका जलाई गई। होलिका दहन के एक आयोजन में नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने कहा कि होलिका असत्य का प्रतीक है जिसे जलाया जाता है। हमारे जीवन से असत्य अहंकार, घृणा का नाश हो और सत्य स्थापित हो इसका प्रयास किया जाना चाहिए। होली का पर्व भाईचारा और सौहार्द के वातावरण में मनाया जाय।

लक्ष्मी देवी ने होली की बधाई देती हुए कहा कि होली का पावन पर्व सभी के लिए खुशियों भरा हो। समस्त देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *