नगर निगम के सामने धनबाद विधायक राज सिंहा का धरना

Local

धनबाद। धनबाद विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में धनबाद नगर निगम पर अनिश्चित कालीन धरना दिया गया। विधायक राज सिंहा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्षों से जन समस्याओं की अनदेखी बार बार करने के बाद अल्टीमेटन दिए जाने के बाद धनबाद नगर निगम के द्वारा 55 वार्डो में जन समस्याओं का समाधान न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। झारखंड प्रदेश की सरकार कटघरे में है जो जनता के अधिकार और सुविधाओं को कुचलने का काम कर रही है। हेमंत सोरेन की सरकार आज प्रदेश की सभी नगर निगम में शासन चला रही है। हेमंत सोरेन की सरकार नगर निकाय चुनाव न कराकर जनता के अधिकारों का हनन कर रही है। धनबाद विधायक ने कहा 48 घंटे का अल्टीमेटन दिया था। अगर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो नगर निगम के अंदर सीढ़ी पर कार्यकर्ता गणों के साथ बैठकर धरना देने का काम करेंगे।
नगर निगम के समक्ष धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय यादव तथा संचालन मानस प्रसून ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद अशोक पाल, सतेंद्र ओझा, मनोज मालाकार, इंद्रकांत झा, सूरज कुमार पासवान, कैलाश गुप्ता, रजनीश तिवारी, युवा मोर्चा महामंत्री तमाल रॉय, किसान मोर्चा के महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता चुन्ना सिंह, मौसम सिंह, अमरजीत चंद्र बंशी , रिंकू सिन्हा, अमित सिन्हा, हुलास दास, ओबीसी मोर्चा आईंटी सेल संयोजक झारखंड प्रदेश जितेंद्र कुमार चंद्रबंशी , सुप्रभात सिन्हा, बाल मुकुंद प्रसाद, पंकज कुमार सिन्हा, नरेंद्र त्रिवेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा रानी, पूर्व अध्यक्ष रीता प्रसाद , सोनी सिंहा, अनिल सिन्हा , राजेश गुप्ता, भाजपा केंदुआ अध्यक्ष आनंद खंडेलवाल , महामंत्री रंजय सिंह, सुमन कुमार सिंह, बबलू सिंह, ओम प्रकाश झा, प्रयाग राज रविदास, किशोर मंडल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *