धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में हाउसिंग कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोनिया गांधी का 79 वाँ जन्मदिन केक काटकर मनाया।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि सोनिया गांधी जी के जन्मदिन पर हम सभी उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। सोनिया गांधी जी ने अपने त्याग साहस और समर्पण से कांग्रेस पार्टी को मजबूती दी और देश में जनकल्याणकारी योजनाओं को गढ़ने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन और सानिध्य हमे ऊर्जावान बनाता है। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की सभी पदाधिकारीगण सोनिया गांधी जी के जन्मदिन पर केक काट कर शुभकामनाएं दी।
मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, रूबी खातून, बबीता शर्मा, रिंकू कुमारी, गीता सिंह, गुड़िया देवी, नीतू देवी, सरोज देवी, आशा देवी, मीना देवी, मुस्कान सिंह, निखत परवीन,

