हर हाल में मानव मूल्यों की रक्षा हो – कृष्णा नंदन सिंहा

Local

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर विशेष
कृष्णा नंदन सिंह मानव अधिकार प्रोटेक्शन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हैं।
धनबाद। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पिछले 75 वर्षों से प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को मनाया जा रहा है। जिसमें मानव के अधिकारों की रक्षा और प्रत्येक मानव के सम्मान जनक जीवन जीने का माहौल देने पर चर्चा होती है। यह पूरे विश्व में मनाया जाता है।
जब हम मानव अधिकार की बात करते हैं तो यह सुनिश्चित करते हैं कि देश के संविधान में व्यक्ति को कितना और कैसे अधिकार दिया गया है। इसका अवलोकन इस लिए भी महत्वपूर्ण होता है कि इसके सहारे बिना किसी भेद के हर व्यक्ति के अधिकार का संरक्षण हो।
मानव अधिकार प्रोटेक्शन के माध्यम से झारखंड में मानव के अधिकारों की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति सामने आती है जब दमनकारी नीति और कानूनी उलझनों के कारण लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। लोगों की मौत हो रही है और शर्मनाक स्थिति यह कि प्रशासन मौन साधे रहता है या लोगों को भय या कानूनी पैंतरों में उलझा देता है। हाल ही में कोयला राजधानी धनबाद में बीसीसीएल के कोयला उत्खनन क्षेत्र और उसके आस पास गैस रिसाव की घटना सामने आई। कई स्थानों पर महज खानापूर्ति की जा रही जिसमें कतरास क्षेत्र की घटना शामिल है जहां एक बंद आउटसोर्सिंग कंपनी में भू धंसान और भूमिगत आग भड़कने की घटना हुई है। वहीं केंदुआ क्षेत्र में दो महिला की जहरीले गैस से मौत हुई । लोगों को स्थान खाली करने को कहा जा रहा है। लोगों के सामने जीविकोपार्जन शिक्षा स्वास्थ्य की समस्या है। मगर प्रशासन यह सुनिश्चित नहीं किया है कि यहां के लोगों को हुए नुकसान की भरपाई कैसे होगा, कितना मुआवजा मिलेगा, जीविकोपार्जन के लिए क्या साधन मिलेगा, सम्मान जनक और सुरक्षित जीवन के लिए क्या क्या उपाय उपलब्ध होगा। इसके बिना सैकड़ों लोगों को विस्थापित करना जबकि ऐसी स्थिति पूर्व में कई स्थानों पर है जिसके लिए भी ठोस पहल नहीं हुई है। ऐसे में लोगों के बीच भ्रामक जानकारी और उलझन व्याप्त है लोगों में आक्रोश भी।
मानव अधिकार प्रोटेक्शन यह मानता है कि प्रभावित लोगों को सम्मान जनक जीवन व्यतीत करने के साधन उपलब्ध कराए बगैर विस्थापित करना उनके अधिकारों का हनन करने जैसा है।
हमारी संस्था जल्द ही पूरी स्थिति का अवलोकन कर प्रशासन व प्रबंधन से लोगों के अधिकारों की रक्षा की मांग करेगी।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *