धनबाद। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में धनबाद लोकसभा में 25 मई को वोट पड़ना है। भाजपा ने बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को प्रत्याशी बनाया तो भाजपा के अंदर ही बवंडर उठ गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर विरोध जताया। बाबूलाल मरांडी पर आरोप लगाया कि पैसा का खेल हुआ। ढुल्लू महतो पर पूर्व में लगाए गए आरोप और अपराध की चर्चा उजागर की जाने लगी। भाजपा डैमेज कंट्रोल में लग गई।
वहीं कांग्रेस खेमे में सन्नाटा पसरा हुआ है। कांग्रेस की ओर से झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह,पूर्व सांसद ददाई दुबे, अशोक सिंह, राजेश ठाकुर जैसे नामों की चर्चा हुई । लेकिन स्पष्ट नाम की घोषणा नही होने से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं में सुस्ती देखी जा रही है।
कांग्रेस से टिकट की चाह रखने वाले नवनीत नीरज ने कहा कि पार्टी दायित्व दे तो धनबाद जीत कर देंगे। वैसे पार्टी जिसे भी यह जिम्मेदारी देगी हम कांग्रेस के सिपाही रहे हैं उनके जीत के लिए पूरा दम लगाकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे।
वही धनबाद की जनता जातिवाद से बाहर नहीं निकल पाई है और विकास को लेकर जनता की राय अलग है।
अंबेडकर विचार मंच के बिजेंद्र भारती ने भूली अस्पताल और पानी की समस्या को अपना मुद्दा बताया। कहा जो अस्पताल और पानी की बात करेगा उस पर विचार करेंगे।
राजेश कुमार सिंह ने कहा कि धनबाद में विकास का असमान वितरण है। धनबाद वासी पानी और बिजली के लिए त्राहिमाम करती रही है। जिसपर कभी किसी ने ठोस काम नही किया। हमारा मुद्दा पानी बिजली का मुद्दा मुख्य है।
