धनबाद। मानव अधिकार प्रोटेक्शन का विस्तार अजय कुमार सिंह उर्फ संजीत सिंह के अध्यक्षता में तेतुलमारी के मोदीडीह शिव मंदिर प्रांगण में एक सादे समारोह में किया गया। कार्यक्रम का संचालन धनबाद जिला प्रभारी डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने किया।
समारोह में मानव अधिकार प्रोटेक्शन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को पत्र सौंपा गया। जिसमे धनबाद जिला में बिट्टू कुमार सिंह को संगठन सचिव, संजय कुमार सिंह को सचिव, अजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, पावन कुमार को संगठन सचिव, प्रमोद कुमार पासवान को भूली नगर अध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह को तेतुलमारी अध्यक्ष, रवि मिश्रा को तेतुलमारी उपाध्यक्ष, सचिन मिश्रा को तेतुलमारी उपाध्यक्ष, रोमी बत्रा को तेतुलमारी महासचिव, अनिल भारद्वाज को तेतुलमारी सचिव, विशाल सिंह को प्रचार मंत्री का पत्र सौंपा गया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश सचिव कौशिक मिश्रा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। कौशिक मिश्रा ने कहा कि मानव मूल्यों की रक्षा के लिए हमे तत्पर रहना है। मानव अधिकार को लेकर लोगों को जागरूक करने और मानव अधिकार के हनन पर मुखर होकर विरोध भी करना होगा। हमारा दायित्व बनता है कि हम मानव को उनके सामाजिक राजनीतिक आर्थिक और सांस्कृतिक सभी तरह के आजादी को लेकर कार्य करें।
डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने के लिए ईमानदारी से कार्य करें और आम आदमी के अधिकार की रक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाएं।

मौके पर धनबाद जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, कृष्णा नंदन सिंह उत्तर छोटानगपुर प्रमंडल अध्यक्ष, धनंजय सिंह, राजीव सिंह, अयोध्या यादव, नीरज चौहान, नवल किशोर, विनोद कुमार नोनिया, डी के सिंह, शुभम कुमार, सौरभ कुमार, सन्नी सिंह, सुमित कुमार, गौरव कुमार, बासुकीनाथ दुबे आदि मौजूद थे।