मानव अधिकार प्रोटेक्शन के भूली नगर अध्यक्ष बने प्रमोद पासवान

Local


भूली। मानव अधिकार प्रोटेक्शन संस्था के भूली नगर अध्यक्ष प्रमोद पासवान को बनाया गया। धनबाद के तेतुलमारी स्थित मोदीडीह शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में मानव अधिकार प्रोटेक्शन के झारखंड प्रदेश सचिव कौशिक मिश्रा ने प्रमोद पासवान को भूली नगर का अध्यक्ष पद का पत्र सौंपा।
प्रमोद पासवान ने बताया कि मानव अधिकार प्रोटेक्शन में नई जिम्मेदारी दिए जाने पर धनबाद जिला प्रभारी डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा, जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, उत्तर छोटा नागपुर प्रमंडल अध्यक्ष कृष्णा नंदन सिंह के प्रति आभार जताया। प्रमोद पासवान ने कहा कि जो दायित्व मिला है उसका ईमानदारी से पालन किया जायेगा। मानव अधिकार को संरक्षण देने, संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कार्य किया जायेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हाई कोर्ट के अधिवक्ता धनंजय कुमार सिंह, राजीव सिंह मौजूद थे।
मानव अधिकार प्रोटेक्शन में धनबाद जिला और तेतुलमारी शाखा में दर्जनों लोगों को पदभार दिया गया।

भूली नगर अध्यक्ष बनने पर प्रमोद पासवान को जगदीश प्रसाद राव, विनोद कुमार, नगीना पासवान, नरेश पासवान, रौशन कुमार, उमेश्वर झा ने बढ़ाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *