सूदखोर से परेशान महिला ने वरीय पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

Local

धनबाद। धनबाद जिला के भूली ओ पी क्षेत्र के बी ब्लॉक पासा कॉलोनी निवासी सरिता सिन्हा नामक महिला ने सूदखोर के प्रताड़ना के खिलाफ धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।
सरिता सिन्हा ने अपने आवेदन में कहा है कि दो वर्ष पूर्व किरण शर्मा नामक महिला से सूद पर तीस हजार रुपया ली थी। पैसा लौटने के बाद भी किरण शर्मा ने उसका मोबाइल छीन लिया। किरण शर्मा और उसका पुत्र शुभम कुमार घर पर आकर गाली गलौज करता है और बुरे परिणाम भुगतने की धमकी देता है।
सरिता सिन्हा ने बताया कि पैसा देने के बाद भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। गाली गलौज कर बुरे परिणाम की धमकी दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *