भूली। भूली सी ब्लॉक दुर्गा मंदिर के सामने मानव अधिकार प्रोटेक्शन की ओर से पनशाला का उद्घाटन किया।
मौके पर मानव अधिकार प्रोटेक्शन के धनबाद जिला प्रभारी डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि गर्मी को देखते हुए मानव अधिकार प्रोटेक्शन संस्था की ओर से पनशाला का उद्घाटन किया गया। जिसमे संस्था के सदस्य शामिल हुए।
डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि पनशाला से आम लोगों को राहत मिलेगी। संस्था की ओर से अन्य स्थानों पर भी पनशाला खोलने पर विचार किया जा रहा है। इसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जा रहा है।
मौके पर धनंजय कुमार सिंह, मनीष सिंह, प्रमोद पासवान, राजीव सिंह, कृष्णा नंदन सिंह, संजय सिंह, यश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
