धनबाद। ईद के मुबारक मौके पर धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष पुनम देवी ने धनबाद वासियों को ईद की शुभकामना दी।
पूनम देवी ने कहा कि रमजान के पाक महीना के बाद मनाया जाने वाला ईद सभी के जीवन में खुशियां का पैगाम लेकर आए। सभी की मुराद पूरी हो और देश दुनिया में अमन चैन कायम हो। समस्त देशवासियों को ईद की ढेरों शुभकामनाएं।
