भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर दो स्थित नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी के आवासीय कार्यालय में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 133 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के विचारों को याद करने की जरूरत है। जो अधिकार हमे संविधान के रूप में बाबा साहेब ने दिया उसकी रक्षा करने की जरूरत है। बाबा साहेब ने शिक्षित बनो संगठित रहो का नारा दिया। आज जरूरत है कि हम जागरूक बने और आने वाली पीढ़ी को उच्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। समाज को संगठित करें और अपने अधिकारों के लिए आंदोलनरत रहें।
लक्ष्मी देवी ने कहा कि आज जो लोग संविधान को बदलना चाहते हैं इसलिए चार सौ पार का नारा लगा रहे। यह मंसूबा देश की जनता कभी होने नही देगी। अथक प्रयासों और हजारों हजार बलिदान के बाद हमे आजादी मिली और हमे संविधान मिला। अपने संविधान की रक्षा करना होगा और यही बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मौके पर बिंदु देवी, ललिता देवी, मुनि देवी, जयराम शर्मा, दिलीप कुमार सिन्हा, संदीप कुमार पासवान, रिंकू साव, अभिमन्यु महली, रामचंद्र राम, कुमकुम देवी, भुनेश्वरी देवी, रामजी पासवान आदि मौजूद थे।
