धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 133 वी जयंती पर धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। आज कुछ लोग बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाई गई संविधान को ही बदलना चाहते हैं। हमे जागरूक होना होगा और संविधान को बदलने की बात करने वालों को संसद पहुंचने से रोकना होगा। ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि गरीबों, दलितों पिछड़ों का अधिकार इससे जुड़ा हुआ है। मानव मूल्यों की रक्षा संविधान से ही निहित है। बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करके की जरूरत है।
मौके पर जिला सचिव हेमंती जयसवाल, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी, सरिता सिन्हा पप्पू तिवारी आदि उपस्थित थीं।
