कतरास। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ संपन्न हुआ। ईस्ट बसुरिया के निछानी जोरिया में छठ व्रतियों ने अर्घ्य अर्पण किया। सैकडों लोगों ने अर्घ्य अर्पण किया।
छठ गीतों के धुन पर लोग छठ माता के लोक गीत गाते हुए छठ घाटों पर पहुंचे। जोरिया में छठ व्रतियों ने भगवान सूर्य से परिवार के साथ सूर्य देवता पर आस्था रखने वालों के लिए स्वास्थ्य के साथ सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
