भूली में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
भूली। भूली स्थित चंद्रकला विवाह भवन में भाजपा भूली मंडल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे भाजपा भूली मंडल के सभी 45 बूथ अध्यक्ष से परिचय प्राप्त कर मोदी की गारंटी को घर घर ले जाने और मोदी के चार सौ पार के नारा को पूरा करने के लिए और धनबाद लोकसभा जितने को लेकर टिप्स दिया गया।
धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो का भव्य स्वागत किया गया। अंग वस्त्र और फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
ढुल्लू महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए मोदी की सरकार बनाइए। मोदी जी के गारंटी का प्रभाव ऐसा ही कि देश को आंख दिखाने वाले पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर मारा। हमारे सैनिकों का हौसला बढ़ा है। मोदी जी की गारंटी से गरीबों, पिछड़ों के साथ सभी वर्ग को फायदा मिला है।
ढुल्लू महतो ने कहा कि धार्मिक रूप से कार्य करते हुए समाज के दलितों पिछड़ों गरीबों की सेवा करता रहा हूं। आज अगर मुझ पर केस दर्ज है तो यह मेरे सेवा भाव से घबरा कर विरोधियों द्वारा एक षड्यंत्र के तहत दर्ज है। अगर अपने कार्यकर्ताओं और सेवा के लिए मुझ पर मामला दर्ज होता है तो वह भी स्वीकार है।
ढुल्लू महतो ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नारा अबकी बार चार सौ पार का नारा दिया है उसे पूरा करना आपके कंधो पर है। मैं हमेशा आपके साथ हूं।
धनबाद विधायक ने नही लिया ढुल्लू का नाम
भूली मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भी भाग लिया। धनबाद विधायक ने अपने संबोधन में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की बात कही। धनबाद विधायक ने भाजपा को चार सौ सीट देने में सहयोग करने की बात कही। लेकिन धनबाद विधायक राज सिन्हा ने अपने पूरे संबोधन में एक बार भी धनबाद लोकसभा प्रत्याशी ढुल्लू महतो का नाम नही लिया।

भूली मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में भूली मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष और भूली मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।