नारी शक्ति अनुपमा सिंह रिकॉर्ड मतों से जीतेंगी – हेमंती जयसवाल

Local Politics


धनबाद। धनबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह धनबाद पहुंची जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। किसान चौक से लेकर धनबाद होते हुए झरिया चंदनक्यारी बोकारो तक का कार्यक्रम तय था। किसान चौक पर अनुपमा सिंह का भव्य स्वागत किया गया। धनबाद कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने अनुपमा सिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिला सचिव सह सिंदरी लोकसभा प्रभारी हेमंती जयसवाल ने अनुपमा सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर जीत की अग्रिम बधाई दी।
हेमंती जयसवाल ने कहा कि अनुपमा सिंह धनबाद लोकसभा से रिकॉर्ड मतों से जीतेंगी। धनबाद लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी । राहुल गांधी जी के धनबाद आगमन और भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने धनबाद कांग्रेस को नई संजीवनी दी है। हेमंती जयसवाल ने हाथ छाप का बटन दबा कर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को विजय बनाने की अपील भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *