धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की धनबाद लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह का स्वगात अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।

सीता राणा ने मौके पर कहा कि धनबाद लोकसभा से कांग्रेस इस बार भारी मतों से विजय होगा। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने महिला प्रत्याशी देकर महिला पर जो भरोसा जताया है उसे जीत के रूप में तोहफा के रूप पार्टी को दिया जायेगा। धनबाद जिला की महिला कमिटी जीत के लिए पुरजोर काम करेगी। महिला शक्ति का समर्थन अनुपमा सिंह को है और धनबाद में उनका स्वागत है।
अनुपमा सिंह ने धनबाद कांग्रेस कार्यालय में प्रेस को भी संबोधित किया।

मौके पर महिला कांग्रेस की महासचिव रूबी खातून, सचिव सह सिंदरी विधानसभा प्रभारी हेमंती जयसवाल, धनबाद नगर अध्यक्ष पुनम देवी, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी, झरिया नगर अध्यक्ष प्रतिमा पांडेय, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष रजनी देवी, केंदुआ नगर अध्यक्ष रिंकू करी, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष सुनीता निषाद, बिंदु देवी, माधुरी कुमारी, सरिता सिन्हा, मधु कुमारी, आरती देवी, असगरि खातून, मुस्कान खातून, मीरा सिंह, नेहा पांडेय आदि मौजूद थी।