महिला कांग्रेस पर आस्था जता ली सदस्यता

Local

जिलाध्यक्ष सीता राणा का भव्य स्वागत, माला पहना कर लगाया नारा
धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह जी के निर्देशानुसार जिला नेतृत्व सृजन कार्यक्रम के तहत नीतू देवी व मालती देवी के नेतृत्व में के सी बी कॉलोनी धनसार में आयोजित कार्यक्रम में आधा दर्जन महिलाओं ने जिलाध्यक्ष सीता राणा के उपस्थिति में महिला कांग्रेस का दामन थामा।

महिला सदस्यों ने जिलाध्यक्ष सीता राणा को माला पहना कर भव्य तरीके से स्वागत किया।जिलाध्यक्ष सीता राणा ने सभी महिलाओं को फूल माला पहनाकर महिला कांग्रेस में स्वागत किया।
महिला की सदस्यता लेने वालों में खुशबू वर्मा, जोबा धीवर , नीलम देवी, उर्मिला देवी, ललिता देवी, संध्या देवी आदि शामिल थी।


मौके पर बतौर अतिथि जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को लेकर जानकारी दी और आने वाले समय में धनबाद नगर निगम में प्रतिनिधित्व बढ़ाने को लेकर महिला कांग्रेस को मजबूत करने और संगठनात्मक रूप से कार्य करने को कहा।
सीता राणा ने कहा कि आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्या को जानने और समाधान करने की दिशा में पहल करने की जरूरत है। और हर महिला को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का अभियान शुरू किया गया है। जिसकी सफलता एक एक कार्यकर्ता के जिम्मे है।
मौके पर रूबी खातून, गुड़िया देवी, पुनम राय, रूबी देवी, कविता धीवर, आसमा खातून, निखत परवीन, मीना देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *