धनबाद। धनबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंची जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
धनबाद कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने अनुपमा सिंह का अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष पुनम देवी ने अनुपमा सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर जीत की अग्रिम बधाई दी।
पुनम देवी ने कहा कि अनुपमा सिंह धनबाद लोकसभा से रिकॉर्ड मतों से विजय होंगी। धनबाद लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी और इसमें महिला कांग्रेस भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। धनबाद की जनता अनुपमा सिंह को जीत का आशीर्वाद देगी।
पुनम देवी ने कहा कि धनबाद को अपराध और अपराधी मुक्त करना है तो हाथ ही हालात बदलेगा। धनबाद से कांग्रेस की जीत पक्की है।
