अनुपमा सिंह व्हाइट हाउस पहुंच वैभव सिन्हा से की मुलाकात

Local

धनबाद। धनबाद लोकसभा की कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी अनुपमा सिंह बुधवार को धनबाद पहुंची । किसान चौक पर अनुपमा सिंह का भव्य स्वागत किया गया। अनुपमा सिंह ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया औत कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता की। उसके बाद अनुपमा सिंह धेया स्थित व्हाइट हाउस पहुंची। प्रदेश सचिव वैभव सिन्हा और उनकी धर्मपत्नी अर्चना सिन्हा से मुलाकात की।
मौके पर प्रदीप राय, अनुज चौहान, रोशन कुमार, विकाश बर्नवाल, पवन महतो, जस्सिम अंसारी, सफकत अंसारी, राजू कर्मकार, सत्रुघ्न महतो, टिंकू महतो, मनोज चौहान, गुड्डू भुइयां, विशाल शर्मा, आलोक कुमार आदि मौजूद थे।
वैभव सिन्हा ने बताया कि बेरमो विधायक जय मंगल सिंह और धनबाद लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह से यह औपचारिक मुलाकात थी। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने जो प्रत्याशी धनबाद लोकसभा के लिए दिया है उसका स्वागत है। धनबाद में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए एक एक कार्यकर्ता कार्य करेंगे। धनबाद लोकसभा सीट भारी मतों से अनुपमा सिंह जीतेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *