तानाशाही के खिलाफ उलगुलान न्याय महारैली – अजय चौधरी

Local

धनबाद। तानाशाही के खिलाफ रांची में उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया है। धनबाद से गठबंधन के हजारों लोग इसमें शामिल हो रहे। धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में लोग उलगुलान न्याय महारैली में भाग ले रहे। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी भूली नगर के एएस एसटी विभाग के अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने कही।
अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही और देश के संविधान बदलने की नियत के खिलाफ जन आंदोलन को एक धार दिया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में झारखंड के साथ अन्य क्षेत्रों में भी इसका व्यापक असर होगा। उलगुलान न्याय महारैली में कांग्रेस झामुमो के साथ घटक दल के वरिष्ठ नेता के विचारों को सुनने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *