उलगुलान न्याय महारैली
धनबाद। रांची में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में धनबाद से हजारों की संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल हुए। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी से जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता शामिल हुई।

धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव रूबी खातून ने कहा कि जन अधिकार को लेकर एकजुटता की जरूरत है। आज देश में नफरत की राजनीति की जा रही है और देश का संविधान बदलने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। देश के संविधान की रक्षा और आम आदमी के अधिकारों की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन को हर हाल में समर्थन और जीत को लेकर प्रयास करना है।
जिला सचिव हेमंती जयसवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में धनबाद से महिला प्रत्याशी अनुपमा सिंह के जीत के लिए कार्य किया जायेगा। उलगुलान न्याय महारैली में आम लोगों के अधिकार की रक्षा के लिए धनबाद से महिलाएं भी शामिल हुई।

जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि उलगुलान न्याय महारैली को लेकर प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के द्वारा निर्देश पर धनबाद जिला की पदाधिकारी प्रखंड और नगर अध्यक्ष महारैली में शामिल हुई। सीता राणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव दो विचारधारा के बीच है। एक जो जन कल्याण के लिए आम आदमी के अधिकार की रक्षा और संविधान बचाने की बात कहती है और वहीं दूसरी विचारधारा पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए नियम कानून बदल रही है। देश में नफरत फैला रही है।
धनबाद जिला से उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने वालों में आमना खातून, जहोरन बीबी, शकीला खातून, प्रतिमा पांडेय, माधुरी कुमारी, आरती देवी, रजनी देवी, जानकी देवी आदि शामिल थी।