भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर पांच में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के आवासीय कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 61 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जवाहर लाल नेहरू जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि नेहरू जी प्रगतिशील भारत के जनक थे। नेहरू जी के स्वतंत्रता आंदोलन में सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता और आजादी के बाद नए भारत का नेतृत्व किया और अपने कार्यों से नया भारत को गढ़ा । एम्स इसरो जैसे संस्थानों की स्थापना कराई। आज के भारत की नींव नेहरू जी ने लगाई । नेहरू जी आज भी हमारे लिए प्रेरणाश्रोत हैं।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रूबी खातून, कविता धीवर, नीतू देवी, कौशल्या देवी, शाहीना बानो, हीरा देवी, मालती देवी, कलावती देवी, खुशबू देवी, सुमा देवी, अजमेरी खातून , आदि शामिल थी।
