धनबाद में कांग्रेस की होगी प्रचंड जीत – सीता राणा

Local


धनबाद। धनबाद लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के जीत के लिए धनबाद के केंदुआ कठगोला, पुटकी बारह नंबर मुनिडीह क्षेत्र में जनसंपर्क चलाया।
सीता राणा ने मौके पर कहा कि धनबाद लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी की प्रचंड जीत होगी। मोदी के झूठे गारंटी पर जनता को अब भरोसा नहीं रहा है। धनबाद में जनता कांग्रेस के साथ है और कांग्रेस के विचारधारा और आदरणीय राहुल गांधी जी पर भरोसा जता रही है।


जिला सचिव हेमंती जयसवाल ने लोगों से अपील किया कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के जन कल्याणकारी योजना पर भरोसा कीजिए और कांग्रेस के पक्ष में मतदान कीजिए।
मौके पर जानकी देवी, नूतन विश्वकर्मा, मुनिया देवी, सावित्री देवी, राजो देवी, निशा देवी, रजनी देवी, सरिता देवी, गंगा देवी, अंगिता देवी, निषा देवी, रिंकू देवी, चेकनी देवी, गुड़िया देवी, रमणी देवी आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *