भूली। भूली शिवपुरी स्थित महर्षि मैंहीं आश्रम में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी का स्वागत सम्मान किया गया। एक सादे कार्यक्रम में सावित्री देवी ने सदगुरु को पुष्प अर्पित कर नमन की। सावित्री देवी को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सावित्री देवी ने कहा कि धनबाद के अधूरे सपने को ढुल्लू महतो ही पूरा करेंगे। ढुल्लू महतो गरीबों मजदूरों के लिए हमेशा कार्य किया और आप से आशीर्वाद मांगने आई हूं। धनबाद में जो भी विकास कार्य करना है उसके लिए आपका साथ सहयोग की अपेक्षा है।

मौके पर गंगोत्री सिंह, उषा देवी, उषा व्राणवाल, कुंती देवी, कविता देवी, बिंदु देवी, आशा राय, त्रिवेणी वर्णवाल, अयोध्या वर्णवाल, धनेश्वर रवानी, विक्की राय, हेमराज बादल भीम महतो , संतोष सिंह, राणा दत्ता, रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, सरयू शर्मा, असीम कुमार दत्ता, अजय सिंह, पावन सिंह, प्रजापति पंडित, नरेश पासवान, डॉ बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा, बाबूलाल रजवार, विक्रम सिंह, सुरेश राम, रामचंद्र राम, बजरंगी सिंह , एस एन ओझा, विनोद सिंह आदि मौजूद थे।
संचालन मानस रंजन पाल ने किया । धन्यवाद ज्ञापन मनमोहन सिंह ने किया।