धनबाद। धनबाद लोकसभा चुनाव में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने झरिया, सिंदरी , सहरपुरा, अम्बेडकर नगर में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए जन संपर्क अभियान चलाया।
सीता राणा ने मौके पर कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है जानता को अब झूठे सपनो पर भरोसा नहीं है। देश की आम जनता को अब कांग्रेस के पांच न्याय और पच्चीस गारंटी पर भरोसा है। कांग्रेस ने देश में वास्तविक विकास किया जिसे झूठ से दबाया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार बनी तो युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सम्मान बुजुर्गों को पेंशन के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य की भरपूर सुविधा मिलेगी। इसलिए झूठे वादों पर नही बल्कि सत्य के साथ कांग्रेस को वोट देना है।
जिला सचिव सह सिंदरी विधानसभा प्रभारी हेमंती जयसवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को रिकॉर्ड मतो से बिजाई बनाने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस जन कल्याणकारी विचारधारा की पार्टी है। राष्ट्र हित में कांग्रेस को वोट करें।
मौके पर मीना देवी, नूतन विश्वकर्मा, मुस्कान खातून, पायल देवी, जानकी देवी, आरती देवी, गुड़िया देवी, मुन्नी देवी, ललिता देवी, रूबी देवी, चित्रा देवी, सोनिया देवी, सपना देवी, मंटू कुमार, रतन राम, मंगल राम, सागर कुमार, चमेली देवी, मीना देवी आदि मौजूद थी।
