धनबाद। धनबाद लोकसभा चुनाव में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने झरिया के हनुमानगढ़ी में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के जीत को लेकर जन संपर्क किया। इस अवसर पर झरिया प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह के नेतृत्व में जन संपर्क किया गया। और महिलाओं से अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की गई।
सीता राणा ने मौके पर कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है जानता को अब झूठे सपनो पर भरोसा नहीं है। देश की आम जनता को अब कांग्रेस के पांच न्याय और पच्चीस गारंटी पर भरोसा है। कांग्रेस ने देश में वास्तविक विकास किया जिसे झूठ से दबाया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार बनी तो युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सम्मान बुजुर्गों को पेंशन के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य की भरपूर सुविधा मिलेगी। इसलिए झूठे वादों पर नही बल्कि सत्य के साथ कांग्रेस को वोट देना है। महिला कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए कमर कस लें।
झरिया प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को रिकॉर्ड मतो से बिजाई बनाने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को झरिया विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से आगे निकालना है। झरिया में सभी बूथों पर जन संपर्क अभियान चला कर लोगों को जागरूक कर कांग्रेस के पक्ष में वोट कराना है।
मौके पर जिला सचिव हेमंती जायसवाल, नूतन विश्वकर्मा, मुस्कान खातून, लक्ष्मी देवी, जानकी देवी, आरती देवी, गुड़िया देवी आदि मौजूद थी।
