भूली। विकसित भारत का अमृत काल , सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर भूली सी ब्लॉक रोड में अटल बिहारी वाजपेय स्मृति पार्क में भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान के नेतृत्व में संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
संकल्प सभा में संकल्प से सिद्धि तक बीजेपी मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर शपथ ली गई।
सूरज कुमार पासवान ने कहा कि मोदी सरकार में हर वर्ग के लिए अमृत काल आया। मजदूर हो या किसान , महिला बुजुर्ग सभी के जीवन में बदलाव आया। सामाजबके हाशिए पर खड़े लोग भी समाज के मुख्य धारा से जुड़े और सम्मान जनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मोदी सरकार के 11 वर्ष भारतीय इतिहास के लिए गौरवपूर्ण अक्षर में अंकित होगा।
संकल्प सभा में रजनीश तिवारी, मनमोहन सिंह, इंद्रकांत झा, महेश सिंह, उपेन्द्र सिंह, आशा राय, ओम प्रकाश झा, जीतेन्द्र चौहान, संजय चौधरी, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा, प्रवीण कुमार शर्मा, अरविन्द चौहान, शनि चौहान, रोहित कुमार, सत्येन्द्र पासवान, लक्ष्मी देवी, पूनम देवी आदि मौजूद थे।
