धनबाद। धनबाद लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह कें पक्ष में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने धनबाद नगर अध्यक्ष पुनम देवी के नेतृत्व में मनईटांड, गांधी नगर सब्जी बगान, मटकुरिया क्षेत्र में सघन जन संपर्क अभियान चलाया।
मौके पर सीता राणा ने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि धनबाद का विकास कांग्रेस प्रत्याशी ही कर सकता है। सीता राणा ने कहा कि कांग्रेस के पांच न्याय और पच्चीस गारंटी पर भरोसा कीजिए यह आम आदमी के जीवन को बदलने और खुशियां लाने वाला है।

जिला सचिव हेमंती जयसवाल ने कहा कि आजं कुछ लोग धनबाद में विकास ना होने और विकास करने का दावा कर रहे जबकि धनबाद में उन्हीं का प्रतिनिधित्व रहा है। इस झूठे वादे और झूठे सपने से बचना है और धनबाद के सपने को पूरा करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए हाथ का बटन दबाना है।
धनबाद नगर अध्यक्ष पुनम देवी ने कहा कि धनबाद में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की प्रचंड जीत होगी। धनबाद नगर में महिला कांग्रेस द्वारा सघन जन संपर्क अभियान के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की ज रही है। धनबाद की जनता कांग्रेस के विचारधारा के साथ है।
जन संपर्क अभियान में नूतन विश्वकर्मा , सुनीता निषाद, रजनी देवी, गीता सिंह, मुस्कान कुमारी, सिक्की देवी, रिंकू देवी, भागी महतो, पार्वती देवी, बिटू सिंह, निशा देवी, रीना देवी, बॉबी शर्मा, ओम गीता, मीना देवी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी आदि शामिल थी।