धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी द्वारा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में चलाए जा रहे जन संपर्क अभियान के तहत जिला सचिव हेमंती जयाएवाल ने विशेष वार्ता के दौरान कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हर एक व्यक्ति वोट करे। आज देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। संविधान को बदलने का कुचक्र रचा का रहा है। और अगर ऐसा हुआ तो देश में लोकतंत्र मर मिट जायेगा। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक एक व्यक्ति का दायित्व है कि वह वोट करे और ऐसी तागतों को संसद जाने से रोकें।
हेमंती जयसवाल ने कहा कि धनबाद में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को हाथ का बटन दबा कर भारी मतों से विजई बनाएं।
जन संपर्क अभियान में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष सीता राणा के साथ जिला पदाधिकारी और प्रखंड नगर की अध्यक्ष शामिल थी।