महिला कांग्रेस ने भूली में चलाया जन संपर्क अभियान

Local

लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान करें – सीता राणा

भूली। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की उपाध्यक्ष शाहिना बानो के नेतृत्व में भूली क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चलाया गया। जिसमे जिलाध्यक्ष सीता राणा शामिल हुई।
भूली के अमन सोसायटी गेट नंबर एक, डुमरी टोला, पथरागोडा, भूली बस्ती, आजाद नगर क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चला कर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को वोट देने की अपील की गई।
मौके पर सीता राणा ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव लोकतंत्र की रक्षा और संविधान बचाने के लिए है। इसलिए कांग्रेस को वोट करें। कांग्रेस के नेतृत्व में ही लोकतंत्र की रक्षा और संविधान बचेगा। साथ ही धनबाद का विकास और नागरिक सुविधा बहाल होगी।
सीता राणा ने महिलाओं से बात की और खास कर महिला सम्मान को लेकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
मौके पर हेमंती जयसवाल, पुनम देवी, सुनीता निषाद, गीता सिंह, नूतन विश्वकर्मा, लक्ष्मी देवी, मुस्कान कुमारी आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *