झरिया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील को लेकर शनिवार को झरिया विधानसभा के भागा चार नंबर में महिला कांग्रेस की झरिया प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह के नेतृत्व में जन संपर्क अभियान चलाया गया और लोगों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान कारनेंकी अपील की गई।
मौके पर गीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए जन संपर्क अभियान चलाया गया। लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस के न्याय पर जनता भरोसा जता रही है। गीता सिंह ने कहा कि धनबाद लोकसभा से कांग्रेस की जीत पक्की है और धनबाद का विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।
मौके पर लक्ष्मी देवी, मुस्कान सिंह, कौशल्या देवी, आसमा खातून, सरोज खातून, अफसाना, ज्योति, मधु, साबो देवी, उषा देवी , नूरिश खातून, शांति देवी, पुनम देवी आदि मौजूद थी।
