सुनीता निषाद के नेतृत्व में चला जन संपर्क अभियान

Local


सिंदरी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील को लेकर शनिवार को सिंदरी विधानसभा के बेलगड़िय कॉलोनी के मुस्लिम पट्टी क्षेत्र में महिला कांग्रेस की बलियापुट प्रखंड अध्यक्ष सुनीता निषाद के नेतृत्व में जन संपर्क अभियान चलाया गया और लोगों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान कारनें की अपील की गई।
मौके पर सुनीता निषाद ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए जन संपर्क अभियान चलाया गया। लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस के न्याय पर जनता भरोसा जता रही है। सुनीता निषाद ने कहा कि धनबाद लोकसभा से कांग्रेस की जीत पक्की है और धनबाद का विकास कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है।
मौके पर निखत परवीन, सहनाज बानो, रेशमा परवीन, तमन परवीन, गुड़िया, चांदनी देवी, इंदु देवी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *