झरिया। धनबाद लोकसभा के झरिया विधानसभा क्षेत्र के बनियाहित दस नंबर में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की झरिया प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए जन संपर्क अभियान चलाया।
मौके पर गीता सिंह ने कहा कि जनता को कांग्रेस के पांच न्याय पर पूरा भरोसा है और जनता कांग्रेस के विचारधारा पर विश्वास दिखा रही है। धनबाद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को लेकर जनता का समर्थन जन संपर्क के दौरान मिल रहा है कांग्रेस के विचारधारा को हर एक व्यक्ति तक ले जाने के अभियान में जनता का समर्थन मिल रहा है। लोग भाजपा के नीति से उत्पन्न स्थिति से संतुष्ट नहीं हैं। धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को लेकर जनता से अपील कर रहे हैं कि हाथ का बटन दबाना है और देश में सुशासन लाना है।
मौके पर जनुजा खातून, रुकसाना खातून, निखत परवीन, चांद बानो, हाशन, जमीरा खातून, अजमेरी खातून, रिजवाना खातून आदि मौजूद थी।
