झरिया। झरिया विधानसभा क्षेत्र के डिगवाडीह में झरिया प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह ने जन संपर्क अभियान चला कर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को वोट देने की अपील की। गीता सिंह ने लोगों से धनबाद के विकास के लिए अनुपमा सिंह को वोट देने की अपील किया।
गीता सिंह ने कहा कि धनबाद का समुचित विकास नहीं हुआ। बिजली पानी की घोर समस्या व्याप्त है। समस्या का समाधान के लिए कांग्रेस को वोट करना होगा।
मौके पर मधु कुमारी, रिंकी कुमारी, रेखा देवी, पूजा देवी, आरती देवी, मुस्कान सिंह, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थी।
