भारतीय राजनीति में राहुल गांधी न्याय के योद्धा – सीता राणा

Local

राहुल गांधी के जन्मदिन को महिला कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया

धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी का 55 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने केक काट कर राहुल गांधी जी के जन्मदिन को मनाया और उनके लंबी उम्र व उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। इस अवसर पर महिला कांग्रेस ने धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण किया और किशोरियों के बीच प्रियदर्शिनी योजना के तहत सेनेटरी पेड का वितरण किया ।


भूली के झारखंड मोड़ स्थित झुग्गी में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री और चॉकलेट व बिस्कुट का वितरण किया। मौके पर सीता राणा ने कहा कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय गुंजन सिंह जी के निर्देशानुसार राहुल गांधी जी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया।
सीता राणा ने कहा कि वर्तमान भारतीय राजनीति में राहुल गांधी जी न्याय के योद्धा हैं। उन्होंने अपनी उपस्थिति से जताया है कि जनसरोकार और जनहित के मुद्दे को कैसे उठाया जाता है। आने वाला कल कांग्रेस का होगा।
मौके पर हेमंती जयसवाल, रूबी खातून, कविता धीवर, शाहीना बानो, कौशल्या देवी, कलावती देवी, सुमा देवी, लालती देवी आदि मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *