बनियाहित में चला महिला कांग्रेस का जन संपर्क अभियान

Local


झरिया। झरिया विधानसभा के बनियाहिर तीन नंबर में महिला कांग्रेस की झरिया प्रखंड अध्यक्ष गीता सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील के साथ जन संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान गीता सिंह ने लोगों को कांग्रेस पार्टी के विचारधारा और कांग्रेस पार्टी की घोषणा को लेकर विस्तृत जानकारी दी। कांग्रेस के पांच न्याय को लेकर विस्तार से बताया और कांग्रेस पार्टी की धनबाद लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह को वोट देने की अपील की।
मौके पर माजू देवी, सुरोचना देवी, पुतुल देवी, मंदो देवी, कुंती देवी, अनुराधा देवी, शारदा कुमारी, सानिया कुमारी, सुमन देवी, लक्ष्मी देवी, आसमा खातून, मुस्कान सिंह मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *