झरिया। धनबाद लोकसभा चुनाव को लेकर झरिया विधानसभा क्षेत्र में झरिया प्रखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गीता सिंह के नेतृत्व में डिगवाडीह भूलन 16 नंबर में जन संपर्क अभियान चलाया गया।
गीता सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का विकास कहीं नहीं दिखता। लोगों को मूलभूत सुविधा पानी बिजली भी पर्याप्त नहीं मिलता है। पानी के लिए लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। धनबाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह से लोगों की बड़ी अपेक्षा है। अनुपमा सिंह के जीतते ही पानी को समस्या का समाधान होगा।
जन संपर्क अभियान में मुख्य रूप से मुस्कान सिंह, आसमा खातून, लक्ष्मी देवी, गौरी देवी, सुनीता देवी, कोमल देवी, मीना देवी, संगीता देवी, हेमा देवी, मीरा देवी, लाचो देवी, स्वाति देवी आदि शामिल थी।