भूली। लोकसभा चुनाव को लेकर भूली नगर कांग्रेस के अध्यक्ष रौशन कुमार उर्फ मिंटू के नेतृत्व में भूली में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में वोट करने को लेकर जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
रौशन कुमार उर्फ मिंटू ने बताया की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को वोट करने को लेकर लोगों से मिल रहे हैं और कांग्रेस की विचारधारा को बता रहे हैं। कांग्रेस के पांच न्याय से युवाओं महिलाओं को अवगत कराया जा रहा है। लोगों का कांग्रेस पर भरोसा बढ़ा है। इस बार धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की जीत तय है। भाजपा के झूठे वादों को जनता भली भांति समझ चुकी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा का चार सौ पार का नारा का हश्र साइनिंग इंडिया वाला ही होने वाला है।

जन संपर्क अभियान में प्रदेश सचिव वैभव सिन्हा मुख्य रूप से शामिल हो रहे हैं। वैभव सिन्हा ने कहा कि भाजपा का झूठ जनता समझ रही है। मोदी सरकार लोगों को बांट कर नफरत फैला कर चुनाव जीतना चाहती है। लेकिन देश संविधान और भाईचारा से ही चलेगा किसी तानाशाही द्वारा नही। धनबाद में एक मौन दौर का अंत स्वतः हो गया और अब धनबाद में विकास का दौर अनुपमा सिंह के साथ होगा।
जन संपर्क अभियान में जिला मंत्री गंगा बाल्मिकी, एस सी एस टी विभाग के भूली नगर अध्यक्ष अजय चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी, ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अरुण मंडल , अजय पासवान मुख्य रूप से शामिल थे।