धनबाद। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय, क्षेत्रीय एवं शाखा पदाधिकारी की एक बैठक होटल ब्लैक रॉक के सभागार में श्री मन्नान मल्लिक, पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार, सह कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को श्री रामप्रीत यादव, मिथलेश प्रसाद सिंह, महेंद्र सिंह, लगन देव यादव, शशि भूषण तिवारी, संतोष महतो, वीरेंद्र अम्बष्ट, रामवृक्ष यादव, जे पी यादव, वैभव सिंह, अशोक लाल, कयूम खान, सुरेंद्र यादव, जितेंद्र शर्मा, महेश निषाद, सुनील राय, नवल पासवान, गुड्डू खान, अंजनी त्रिपाठी, सी पी संतन, अजय कुमार सिंह, वेद नारायण सिंह, मुन्ना, एस के शाही, पंकज मिश्रा, बमभोली सिंह, सीता पासवान, श्रीमती दुर्गा दास, रामचंद्र पासवान, दयाल महतो, वीरेंद्र बाउरी, सरजू सिंह, विमलेश चौबे, संजय निषाद, कालीपद रवानी, अक्षयवर प्रसाद, विजय दुबे आदि ने संबोधित किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह, अध्यक्ष मन्नान मलिक और महामंत्री श्री ए के झा ने कहा कि राजेंद्र बाबू ने अंतिम समय तक मजदूरों की सेवा की। धनबाद की धरती मजदूरों की धरती है, जो प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण है। वैभव की इस नगरी को पिछले 10 वर्ष की भाजपा सरकार ने पूरी तरह से बेबस कर दिया है। श्रम शक्तियां घटा दी गई है। लोकतांत्रिक अधिकार छीना जा रहा है। कई शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया। बहाली के हर दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। COVID-19 में मृत लोग आज भी मुआवजे की राशि के लिए भटक रहे हैं। दूसरी ओर किसानों पर डंडे बसाया गए। बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को समाप्त करने की दिशा में हर गलत कार्य किया जा रहे हैं। पूंजीपतियों के ऋण माफ किया जा रहे हैं। सरकारी बैंकों की बुरी स्थिति की जा रही है। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, जो धनबाद का लाइफ लाइन है, MDO की नीति के तहत इसकी सारी संपत्ति माटी के भाव चंद पूंजीपतियों के हवाले की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने धनबाद लोकसभा से इस बार ऐसा प्रत्याशी दिया है, जो गरीब झारखंड वासियों की जमीन लूट रहा है, छोटे व्यापारियों को आतंकित कर रहा है, असंगठित ट्रांसपोर्टिंग मजदूर, आउटसोर्सिंग मजदूर, ठेका मजदूर को जबरन आर्थिक शोषण का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसी प्रवृत्ति के उम्मीदवार से मजदूर, किसान एवं व्यापारी आतंकित एवं परेशान हैं।
इस आर्थिक अपराध के आतंक से निजात पाने के लिए हमें पंडित बिंदेश्वरी दुबे, बी पी सिन्हा, राजेंद्र बाबू के बताए रास्ते पर चलकर कांग्रेस पार्टी परिवार की मदद से महागठबंधन के सभी संगठनों के लोगों के सहयोग से, इस संसदीय चुनाव को जनता की ताकत पर, जनता के सहयोग पर, इस लड़ाई को जितना है। इंदिरा जी, पंडित नेहरू, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों के भारत को बनाने का संकल्प करना है। जहां हर शोषित, दलित, पीड़ित मजदूर, किसान, व्यापारी, छात्र बेरोजगार,महिला वर्ग को जननायक राहुल गांधी के न्याय पत्र का पूर्ण अधिकार दिलाने हेतु कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को विजय बनाने का संकल्प लेना है ताकि इंडिया गठबंधन का झंडा संसद भवन पर मजबूती से लहराए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए कुमार जय मंगल (अनूप सिंह) ने कहा कि अनुपमा सिंह की जीत धनबाद के किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान साथियों, बेरोजगारों और व्यापारियों की जीत होगी। रोजगार का अवसर पैदा करना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड सहित इस संसदीय क्षेत्र के सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठान को पूंजीपतियों से छीन कर ,अपने मूल स्वरूप में लाकर , बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिलाना, कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की पहली प्राथमिकता है।