अनुपमा सिंह के नामांकन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री – सतपाल सिंह ब्रोका

Local

धनबाद। धनबाद लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह 1 मई को नामांकन करेंगी। उक्त जानकारी देते हुए धनबाद कांग्रेस के प्रवक्ता सतपाल सिंह ब्रोका ने बताया कि अनुपमा सिंह के नामांकन कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री चन्पाई सोरेन, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर , प्रदेश प्रभारी मीर साहब, कल्पना सोरेन के साथ वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे। नामांकन के बाद गोल्फ ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया जायेगा।
सतपाल सिंह ब्रोका ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और इंडिया गठबंधन के समर्थक शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *