धनबाद। धनबाद लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उसके बाद गोल्फ ग्राउंड में एक जन सभा का आयोजन किया गया।
धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर अग्रिम जीत की बढ़ाई दी।
सीता राणा ने मौके पर कहा कि कांग्रेस पार्टी का नामांकन और जन सभा ऐतिहासिक रहा। धनबाद में समर्थकों का हुजूम इस बात का गवाह बना कि लोगों को कांग्रेस की विचारधारा और कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह पर अटूट विश्वास है।
सीता राणा ने कहा कि कांग्रेस का पांच न्याय जिसमे नारी न्याय भी शामिल है और नारी न्याय को नई ऊर्जा मिलेगी। धनबाद लोकसभा में महिला प्रत्याशी देकर इसकी शुरुवात हुई है और आने वाले समय में धनाब्द में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी चाहे राजनीतिक हो या सामाजिक या फिर आर्थिक । धनबाद में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की बड़ी जीत दर्ज होगी और इसमें महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

मौके पर हेमंती जयसवाल , रूबी खातून, सावित्री देवी, साविया देवी, सरस्वती देवी, संतुरी देवी, कलावती देवी, सावित्री कोड़ा, बिंदु देवी, नूतन विश्वकर्मा, सुनीता निषाद, साहिना बानो, अजमेरी खातून, गीता सिंह, प्रतिमा पांडेय, आरती देवी, माधुरी कुमारी, जानकी देवी, रिंकू कुमारी, सकिला खातून, आमना खातून, जोहरन बीबी, कोरेसा खातून, बाबूदान खातून, मुस्तरी खातून, गुड़िया देवी सारो देवी, बेगम खातून, उषा यादव, हुस्ना बानो, मुस्कान सिंह, लक्ष्मी देवी, पुनम यादव, मीना बांसफोट आदि मौजूद थी।