अनुपमा सिंह ने किया नामांकन, जन सभा को किया संबोधित

Local Politics

धनबाद। धनबाद लोकसभा से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने बुधवार को उपायुक्त के समक्ष नामांकन प्रक्रिया को पूरा किया।
अनुपमा सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंची थी।
नामांकन के बाद गोल्फ ग्राउंड में भव्य जन सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन, गुलाम अहमद मीर, राजेश ठाकुर, बादल पत्रलेख, पूर्णिमा नीरज सिंह, मथुरा प्रसाद महतो , जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह आदि शामिल हुए।
मंच से वक्ताओं ने भाजपा पर हमला किया और पिछले दस साल का हिसाब मांगा। भाजपा सरकार पर षड्यंत्र के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजने पर सवाल उठाया। कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को शिक्षित स्वक्ष छवि का उम्मीदवार को समर्थन देने का आह्वाहन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व धनबाद जिलाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीता राणा , राशिद रजा अंसारी सहित हजारों के संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और घटक दल के समर्थक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *