भाजपा ने जनता को धोखा दिया – सीता राणा

Local

धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए जन संपर्क अभियान चलाया। सीता राणा ने धनबाद के भूली, भूली बस्ती, के बाद गोविंदपुर, चितकुंडा में लोगों से मिलकर कांग्रेस के विचारधारा को बताया और कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए हाथ का बटन दबा कर वोट करने की अपील किया।
सीता राणा ने मौके पर कहा कि कांग्रेस देश में संविधान के अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। भाजपा संविधान को बदलना चाहती है। अगर ऐसा हुआ तो देश में लोकतंत्र खतरे में पड़ जायेगा।
सीता राणा ने कहा कि भाजपा ने जनता से झूठा वादा किया। पहले पंद्रह लाख देने का वादा युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का वादा सब झूठ निकला। जिसे बाद में चुनावी जुमला बताया गया। देश की जनता इस चुनाव में भाजपा को झूठे वादा का जवाब वोट से देगी। धनबाद में इस बार अनुपमा सिंह की भारी मतों से विजई तय है।
जन संपर्क अभियान में बिंदु देवी, नूतन विश्वकर्मा, सावित्री कोड़ा, कलावती देवी शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *